राजस्थान में स्वाइन फ्लू से आज एक और मौत हो गई। इसके बाद राजस्थान में स्वाइन फ्लू से मौतों का आंकड़ा 85 पहुंच चुका है। आज जिसकी मौत हुई है, वह उदयपुर निवासी है।
जानकारी के अनुसार, उदयपुर के खेरवाड़ा क्षेत्र में बड़ला गांव निवासी सुभाष व्यास की अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह स्वाइन फ्लू से पीड़ित था और खेरवाड़ा में जलदाय विभाग में कार्यरत था। ऐसे में उदयपुर संभाग में एक माह में अब तक स्वाइन फ्लू के चलते 11 लोग दम तोड़ चुके हैं।
वहीं अब तक जिले में 125 से ज्यादा स्वाइन फ्लू पॉजीटिव के मामले सामने आ चुके हैं। कल भी जब एमबी अस्पताल में 21 मरीजों की जांच की गई तो इनमें से 13 स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मिले।