फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत का यह हाल देखकर भक्त के उड़ गए होश

Sun, 16 Apr 2017 05:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में 15 दिन में एक और मंदिर के महंत की हत्या का मामला सामने आया है। झुंझुनूं जिले के सत्तादादा मंदिर के महंत भगतगिरी रविवार सुबह अपने कमरे मे मृत मिले है। उनके पलंग के आसपास खून फैला हुआ था।
विज्ञापन


झुंझुनूं के गाडाखेड़ा स्थित सुरताधाम के सत्तादादा मंदिर में रविवार सुबह आम दिनों की तरह ही भक्त आते—जाते दिखे। इसी दौरान एक भक्त महंत भगतगिरी से आशीर्वाद लेने उनके कमरे में गया। महंत भगतगिरी पलंग पर लेटे हुए थे और उनके पलंग से खून टपक रहा था। यह देखकर भक्त के होश उड़ गए और उसने मंदिर में मौजूद अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। 

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस में मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। प्राथमिक तौर पर हत्या लूट के इरादे से नहीं की गई। लोगों का कहना है कि भगतगिरी यहां करीब 25 साल पूजा—पाठ कार्य करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीती एक अप्रैल को सिरोही के आबूरोड क्षेत्र में भी परमेश्वर महादेव मंदिर के महंत मंगलगिरी की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें