फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत परिसर में वकीलों ने लिया कानून अपने हाथ में

Tue, 13 Jun 2017 04:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में तोड़फोड़ के बाद का नजारा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटा की कोर्ट परिसर में मंगलवार को कुछ वकीलों के बीच कैबिन को लेकर विवाद हो गया। एडवोकेट मनोज जैन की कैबिन को अतिक्रमण बताते हुए कुछ वकीलों ने कैबिन में तोड़फोड़ करते उसे हटा दिया। 
विज्ञापन


कोर्ट परिसर में अचानक हुई तोड़फोड़ से वकीलों और लोगों का मजमा लग गया। तोड़फोड़ के वक्त एडवोकेट मनोज जैन अपनी कैबिन में नहीं थे, जब वह वापस लौटे तो उन्हें कैबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त नजर आई। वकीलों की आपत्ती के बाद की गई इस कार्रवाई से अभिभाषक परिषद भी कुछ संतुष्ट जवाब नहीं दे पाया कि तोड़फोड़ करने वाले वकील कौन थे। बताया यह भी जा रहा है कि एडवोकेट मनोज जैन अभिभाषक परिषद के सदस्य नहीं है और जबरन उन्होनें अतिक्रमण करके कोर्ट परिसर में कैबिन बना रखी थी।

वहीं एडवोकेट मनोज जैन उनके कैबिन में हुई तोड़फोड़ से हुए नुकसान को लेकर कानूनी कार्रवाई की बात कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में अब तक दोनों ही पक्षों की ओर से पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें