फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले हिरण शिकार मामले में कोर्ट पहुंचे सलमान खान, 40 मिनट रहे अंदर

Thu, 04 Jan 2018 04:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जोधपुर कोर्ट में पहुंचे सलमान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांकाणी हिरण शिकार मामले में इन दिनों चल रही अंतिम बहस के दौरान अचानक सलमान खान अदालत पहुंच गए और 40 मिनट अंदर रहे। ये चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन


मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जोधपुर ग्रामीण की अदालत में अभिनेता सलमान खान व अन्य के खिलाफ बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार के मामले में अंतिम बहस चल रही है। बृहस्पतिवार को सलमान खान चार्टर प्लेन से अपने निजी दौरे पर जोधपुर पहुंचे और पहले अदालत की ओर रुख किया। हालांकि अदालत ने उन्हें तलब नहीं किया था। इस कारण अचानक एेसा होने से शहर में जोर-शोर से इस घटना की चर्चा होने लगी।

जानकारी के अनुसार सलमान खान के सीजेएम कोर्ट पहुंचने पर आज यहां भारी पुलिस बल तैनात रहा। लोग भी यहां केवल उनकी एक झलक देखने के लिए लालायित रहे। गौरतलब है कि मामले में सलमान खान के अलावा सैफ अली खान, नीलम, तब्बू व सोनाली बेन्द्रे पर भी शिकार करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण होना पड़ा अदालत में हाजिर

salman khan
हालांकि, इस दौरान कई बार तो पुलिसकर्मियों को लोगों को खदेड़ना भी पड़ा। पुलिस सुरक्षा​कर्मियों के साथ सलमान कोर्ट में दाखिल हुए। यहां सलमान ने किसी से कोई बात नहीं की। गाड़ी से सीधे उतरकर वे कोर्ट में ही दाखिल हुए।

जानकरों के अनुसार आरोपी को हर सुनवाई में अदालत में उपस्थित होना होता है, लेकिन वकील बचाव में आरोपी की हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र लगाते रहते हैं। यदि आरोपी सुनवाई के दौरान संबंधित क्षेत्र में हो, तो हाजिरी माफी नहीं मानी जाती है। एेसे में आरोपी के लिए सुनवाई के दौरान अदालत में उपस्थिति ही एकमात्र विकल्प होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें