कैंसर पीड़ित बच्चों के साथ इरफान खान
- फोटो : amar ujala
अपनी आने वाली फिल्म हिंदी मीडियम के प्रमोशन के लिए जयपुर में थे। इरफान ने कई जगहों पर पहुंचकर अपनी फिल्म का प्रमोशन किया। भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय में ईलाज ले रहे कैंसर पीड़ित बच्चों ने इरफान खान से मिलने की इच्छा व्यक्त की थी,इस बात का मालूम चलते ही इरफान सीधे कैंसर हॉस्पिटल पहुंच गए।
अपने हीरो को देख कैंसर पीड़ित बच्चों के चेहरे पर एकाएक खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इरफान ने भी दिल खेलकर बच्चों को आॅटोग्राफ दिए और उनकी फरमाईश पर अपनी फिल्मों के कुछ चर्चित डायलॉग भी सुनाए। जयपुर में कई वर्षों से कैंसर पीड़ित बच्चों की विश पूरी करने के पीछे के.जी.के ड्रीम्स फाउंडेशन संस्था का बहुत बड़ा हाथ है। के.जी.के ड्रीम्ज फांउडेशन का उद्देश्य कैंसर जैसी भयावह बीमारी से पीड़ित बालरोगियों को उनके मनचाहे उपहार देकर चेहरों पर मुस्कान लाना है।
भगवान महावीर कैंसर अस्पताल की वरिष्ठ उपाध्यक्षा अनिला कोठारी ने बताया कि कैंसर बालरोगियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और हैप्पी इंडेक्सन में इजाफे की पहल के.जी.के ग्रुप के ड्रीम्ज फाउंडेशन ने की है। इसके तहत अस्पताल में भर्ती 1 से 18 साल की आयु के बच्चों की कोई भी एक विष पूरी करने की पहल की जाती है।
ऐसे में अब तक हजारों बच्चों की इच्छापुर्ति की गई के.जी.के ड्रीम्स फाउंडेशन द्वारा अब तक 3000 से अधिक बालरोगियों की विश पूरी की जा चुकी है।