फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती विवाद: सिनेमा हॉल में तोड़फोड़ करने वालों के बचाव में थाने पहुंची करणी सेना

Wed, 15 Nov 2017 06:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
थाने में पहुंचे प्रदर्शनकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पद्मावती का ट्रेलर दिखाने के विरोध में सिनेमा हॉल में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को छुड़वाने के लिए आज करणी सेना ने थाने पर जमकर प्रदर्शन किया। यहां लोगों ने केस हटाने की मांग को लेकर थाने का घेराव किया।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के कोटा जिले का है। यहां राजपूत समाज के लोगों की ओर से बीते दिन आकाश सिने मॉल में स्थित सिनेमाघर में तोड़फोड़ की गई थी। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया। इससे गुस्साए करणी सेना के कार्यकर्ता आज यहां गुमानपुरा थाने में पहुंचे और नारेबाजी कर घेराव किया। इस दौरान यहां पुलिस ढिलाई भी देखी गई, जिसके चलते प्रदर्शनकारी थाने के अंदर हवालात तक जा घुसे। 

उधर, प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रशासन को पहले ही चेता दिया गया था, इसके बावजूद भी सिनेमा हाॅल में 'पद्मावती' फिल्म का ट्रेलर दिखाया गया। ऐसे में जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई उन पर केस हटाए जाने चाहिए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

ये है पूरा मामला, जानिए

आकाश सिने मॉल में तोड़फोड़ करते प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
कोटा के आकाश सिने मॉल में स्थित सिनेमा हॉल में 'पद्मावती' का ट्रेलर दिखाने पर बीते दिन करणी सेना की ओर जमकर तोड़फोड़ और पथराव किया गया था। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। पुलिस ने मामले में करीब 8 लोगों को गिरफ्तार कर कई वाहन भी जब्त किए।

ये सिने मॉल कोटा के एयरोड्रम सर्किल पर स्थित है। यहां एक फिल्म के बीच में ही संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'पद्मावती' का ट्रेलर दिखाया जा रहा था। इस पर सिनेमा हॉल में मौजूद कुछ लोगों ने करणी सेना के पदाधिकारियों को इसकी सूचना दे दी।

ये पता चलते ही करणी सेना से जुड़े 35-40 लोग आकाश सिने मॉल पहुंचे। इनमें से कुछ अंदर सिनेमा हॉल में जबरन घुस गए और जमकर तोड़फोड़ की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें