फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किचन में घुसकर आपको निशाना तो नहीं बना रहा ये, जरा जान लें

Mon, 16 Oct 2017 02:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मिलावटी मसाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
स्वास्थ्य को लेकर कोई भी रिस्क नहीं उठाना चाहता, लेकिन ऐसा कारोबार करने वालों की पहुंच आपके किचन तक हो गई है। ऐसे में ये खुलासा आपको हैरान कर देगा।
विज्ञापन

   
जोधपुर जिले के पीपाड़ सिटी शहरी क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड पर एक मसाला फैक्ट्री में चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रजनीश शर्मा ने बताया कि रेलवे स्टेशन रोड पर पंकज राठी की महादेव मसाला उद्योग फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री में काफी समय से मिलावटी मसालों को लेकर शिकायतें मिल रही थी। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारकर हल्दी, मिर्च व धनिया मसाला के सैंपल लिए हैं। साथ ही, 26 बोरी लौंगी मिर्च, पांच कट्टे धनिया पाउडर, 29 कट्टे लूज लाल मिर्च जब्त की गई।
विज्ञापन

 
उधर, कार्रवाई की खबर सुनते ही अन्य फैक्ट्रियों के मालिक अपनी-अपनी फैक्ट्रियां बंद कर चले गए। गौरतलब है कि दिवाली पर्व को देखते हुए मिलावट का कारोबार भी जोरों पर है। बीते दिन उदयपुर में भी करीब 200 किलोग्राम मिल्क केक जब्त किया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें