फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय बने राष्ट्रीय माता, पाक पर गिरे परमाणु बम - आचार्य धर्मेन्द्र

Thu, 01 Jun 2017 06:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आचार्य धर्मेन्द्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटा में विहिप नेता आचार्य धर्मेन्द्र ने सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु के बजाय राष्ट्रीय माता घोषित करने की अपील की है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर आए दिन हो रही मुठभेड़ों के बीच उन्होंने कहा कि एशिया में शांति के लिए पाकिस्तान पर परमाणु बम गिरा देना चाहिए।
विज्ञापन


यहां मीडिया से बात करते हुए आचार्य धर्मेन्द्र ने नरेन्द्र मोदी सरकार की कई नीतियों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व के नाम पर सत्ता में आई सरकार स्वच्छता और घरों में शौचालय बनाने जैसे मुद्दों में उलझकर रह गई है। मुस्लिम तुष्टिकरण को लेकर तीखे बयान देते हुए उन्होंने कहा कि 56 इंच के सीने के राज में भी देश में सांप्रदायिक बंटवारे की साजिशें हो रही हैं और कश्मीर की तर्ज पर इस्लामिक उपनिवेश बनाने के षड्यंत्र चल रहे हैं। आचार्य धर्मेन्द्र ने गाय को राष्ट्रीय पशु के बजाय राष्ट्रीय माता घोषित करने और मुस्लिम समुदाय के लोगों से बेझिझक वन्दे मातरम् बोलने की अपील की।

नोटों पर केवल गांधी के चित्र क्यों

उन्होंने महात्मा गांधी को जहां देश के विभाजन का जिम्मेवार करार देते हुए नोटों पर केवल गांधी के ही चित्र प्रकाशन पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने ममता बनर्जी के लिए हिंदु कुल कलंकिनि जैसे आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने से भी परहेज नहीं किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही अशफाक उल्लाह खान और एपीजे अब्दुल कलाम का नाम लेते हुए विहिप नेता ने कहा कि भारत में देशभक्त मुस्लिमों की भी कमी नहीं हैं लेकिन उनकी तादाद बहुत कम हैं। आचार्य ने पाकिस्तान को पड़ौसी देश के बजाय दुश्मन देश के संबोधन से पुकारे जाने की मांग की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें