फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को 4 वर्ष से चकमा दे रहे दुष्कर्म के आरोपी IAS ने किया सरेंडर, कौन है ये....

Tue, 21 Nov 2017 10:49 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बीबी मोहंती
विज्ञापन
पुलिस को चकमा देने में शातिर अपराधियों को पीछे छोड़ चुके सीनियर आईएएस बीबी मोहंती ने आखिरकार सरेंडर कर दिया है। बीते करीब चार वर्षों से फरार रहे दुष्कर्म के आरोपी बीबी मोहंती ने सोमवार देर रात जयपुर के एसीपी सोडाला कार्यालय में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन



संभवत: प्रदेश में यह ऐसा पहला मामला था जब किसी सीनियर आईएएस पर पद पर रहते हुए दुष्कर्म के आरोप लगे थे। मोहंती के हाथ नहीं लगने पर राजस्थान पुलिस ने उन पर पांच हजार रुपए का इनाम भी रख दिया था। लेकिन इसके बावजूद वे पुलिस की पकड़ से बाहर रहे।

जानकारी के अनुसार जनवरी 2014 में एक 23 वर्षीय युवती ने जयपुर के महेश नगर थाने में सीनियर आईएएस बीबी मोहंती के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। युवती के अनुसार मोहंती ने जनवरी 2013 में पहली बार जयपुर में ही एक फ्लैट में उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद अन्य शहरों के करीब आधा दर्जन होटलों में ले जाकर भी दुष्कर्म किया। पीड़िता ने करीब एक साल बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई टीमें थी तलाश में

प्रतीकात्मक तस्वीर
युवती का आरोप था कि मोहंती सिविल सेवा परीक्षा में उसे पास कराने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। मोहंती के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद फरवरी में राजस्थान सरकार ने मोहंती को निलंबित कर दिया था।

इसके बाद जांच कर रही पुलिस की टीम ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन उसके बाद से ही मोहंती फरार थे। फरवरी 2014 में ही कोर्ट ने मोहंती के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिया था। लेकिन करीब चार वर्ष तक मोहंती किसी के हाथ नहीं लगे। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की कई टीमें लगातार उनकी तलाश में थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें