फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली का खेल पकड़ने के लिए एसीबी ने कुछ यूं बदला अपना भेस

Sat, 05 Aug 2017 01:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कोटा एसीबी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने ओवरलोडेड वाहनों से अवैा वसूली के खेल का एक नए अंदाज में पर्दाफाश किया। इस बार एसीबी की टीम ने श्रद्धालुओं के गेटअप में जाकर कुछ पुलिसकर्मियों को वसूली करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोटा में ओवर लोडिंग वाहनों से अवैध वसूली के खेल का भंडाफोड़ करते हुए आज तड़के एसीबी की टीम ने परिवहन विभाग के 2 सब इंस्पेक्टर और 4 सिपाहियों सहित एक दलाल को रंगेहाथों धरदबोचा। 

एसीबी की टीम पूरी रात कोटा-बून्दी हाइवे पर तैनात रही और वसूली के इस रैकेट को बेनकाब करते हुए पकड़े गए लोगों से करीब 16 हजार रूपए भी बरामद किए वहीं इस कार्रवाई के दौरान एक दलाल भागने में भी सफल हो गया। 
विज्ञापन


एसीबी के एडीशनल एसपी चद्रशील ठाकुर के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया, टीम के सदस्य बाबा रामदेवरा के श्रद्धालु बनकर वसूली के इस खेल की रैकी करते रहे और वहीं तैनात अपने अधिकारियों को पल पल की वसूली की सूचना देते रहे।

मौका मिलते ही टीम ने दो गाड़ियो में सवार परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर और कांस्टेबलों को धरदबोचा । टीम ने विभाग की दोनो गाड़ियो को भी जब्त किया है। अब एसीबी की टीम इस पूरे मामले की तह तक जाने के लिए पकड़े गए सभी लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

हाईवे से गुजरते है जत्थे इसलिए उनका वेश धारण किया

एसीबी के हत्थे चढ़े कांस्टेबल - फोटो : amar ujala
एसीबी द्वारा की गई ये कार्रवाई किसी फिल्म के सीन से कम नहीं थी जहां एसीबी की टीम ने भ्रष्टाचारियों को पकड़ने के लिए श्रद्धालुओं का गेटअप लिया। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ठाकुर चंद्रशील ने बताया कि कई दिनों हाईवे पर अवैध वसूली की सूचना मिल रही थी, लेकिन मौका नहीं मिल रहा था।

इन दिनों रामदेवरा तक पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं के जत्थे खूब निकल रहे है ऐसे में उन्हीं वेश धारण किया और इस अवैध वसूली का पर्दाफाश किया। हालांकि मौके से एक दलाल भाग निकला जिसके पास बड़ी मात्रा में अवैध वसूली की रकम थी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें