कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के हाल ही में हुए चुनाव के बाद दो दिन से हो रही मतगणना के नतीजे आ गए है। एनएसयूआई राजस्थान के नए अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया होंगे। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अभिषेक चौधरी को 1158 मतों से शिकस्त दी है। जहां पूनिया को 5406 वोट मिले वहीं चौधरी को 4248 वोट प्राप्त हुए। जीत के बाद पूनिया ने कहा कि वह राजस्थान में एनएसयूआई को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। साथ ही राज्य की विभिन्न यूनिवर्सिटी में एनएसयूआई का आधार बढ़े इसके लिए भी रणनीति तैयार करेंगे। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक चौधरी होंगे। जबकि सचिव पद पर रामू छिपा ने विजय प्राप्त की है। इससे पूर्व सोमवार देर रात्रि तक जीते गए जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई। गौरतलब है कि एनएसयूआई के चुनाव में की उठापटक देखने को मिली थी।