फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों में राशन वितरण का आप ने यूं जुटाया सबूत

Mon, 03 Jul 2017 05:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
राशन वितरण की जांच करते आप कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राशन डीलरों की कथित घपलेबाजी का पता लगाने के लिए आम आदमी पार्टी अपने स्तर पर खोजबीन कर रही है। आप ऐसे घपलेबाजों के कारनामें उजागर करेगी। 
विज्ञापन


कोटा में राशन डीलरों द्वारा पीडीएस के गेंहू और केरोसीन में वितरण की शिकायत पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आवंटन और वितरण का रिकॉर्ड लिया और उसके बाद उसका उपभोक्ताओं के घर जाकर उसका भौतिक सत्यापन किया। 

आप कार्यकर्ता और पार्षद मोहम्मद हुसैन ने बताया कि राशन सामग्री वितरण में गड़बड़ी की शिकायतों पर उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ करीब 25 राशन कार्ड के रिकॉर्ड को खाद्य विभाग की वेबसाइट पर देखा, वेबसाइट के अनुसार उपभोक्ताओं को गेहूं और केरोसीन निरंतर मिल रहा है इसके बाद उन्होंने कुछ उपभोक्ताओं के घर जाकर भौतिक सत्यापन किया तो पता चला कि उन्होंने सामग्री ली ही नहीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह अन्य राशन डीलर की दुकान पर भी चार राशन कार्ड पाए गए इसमें डीलर ने उपभोक्ताओं को गेहूं केरोसीन नहीं दिया, लेकिन खाद्य सुरक्षा की वेबसाइट पर उन उपभोक्ताओं को ये सब वितरित किए जाने की बात सामने आई है। इसी कालाबाजारी की जांच करवाने की मांग को लेकर आज आप कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिला रसद अधिकारी से मिला और ज्ञापन देकर कालाबाजारी करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें