फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनजान महिला को बच्चा थमाया और चला गया, फिर लौट के नहीं आया

Sat, 02 Dec 2017 02:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
चाइल्ड होम में बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक युवक डेढ़ साल के बच्चे को लेकर आया और एक बुजुर्ग महिला को थमाकर चला गया। उसके बाद वह लौट कर नहीं आया। 
विज्ञापन


यह घटना राजस्थान के अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में कल हुई। महिला काफी देर तक युवक का इंतजार करती रही। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह सामान्य अस्पताल में प्याऊ पर काम करती है। 
विज्ञापन


एक युवक डेढ़ साल के बच्चे को लेकर आया और महिला से कहा कि वे दवा लेकर आ रहा है, तब तक बच्चे को रख ले। महिला ने कई घंटे तक युवक का इंतजार किया, लेकिन युवक नहीं लौटा। बाद में पुलिस ने चाइल्ड लाइन को इसकी जानकारी दी। पुलिस और चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने बच्चे के परिजनों की तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले। फिलहाल बच्चे का बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें