राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक महिला अपने तीन बच्चों सहित सोमवार सुबह कुएं में कूद गई। घटना में दो बच्चियों की पानी में डूबने से मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि महिला व एक बच्ची को ग्रामीणों ने कुएं से निकाल लिया। पुलिस के अनुसार घटना बांसवाड़ा के गामड़ी गांव की हैं। महिला के कुंए में कूदने के कारण का पता नहीं लग सका है। लेकिन पुलिस का कहना है कि प्राथमिक तौर पर घरेलू विवाद ही कारण दिख रहा है।
दो मासूम बच्चियों की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व राजस्थान के बाड़मेर जिले के एक गांव में भी एक महिला ने तीन बच्चियों के साथ कुएं में छलांग लगा दी थी। जिसमें तीनों बच्चियों की मौत हो गई थी जबकि महिला को बचा लिया गया था। घटना के बाद महिला पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।