फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर बनेगा राजस्थान में एक गांव!

Tue, 13 Jun 2017 12:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
विज्ञापन
समाजशास्त्री और सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक ने इच्छा जाहिर की है कि जल्द ही राजस्थान का एक गांव अमेरिकी राट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम से जाना जाएगा। यह गांव राजस्थान के मेवात प्रांत में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


पाठक अमेरिका के वॉशिंगटन में आयोजित एक कम्यूनिटी इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। वॉशिंगटन में समारोह के दौरान पाठक ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच संबधों को बढ़ावा देने के लिए हम भारत के एक गांव को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के नाम पर रखने की घोषणा करते हैं। पाठक ने इस समारोह में अमेरिका की एक लोकल कम्यूनिटी और स्थानीय नेताओं को दी गई अपनी प्रेजेंटेशन में कहा कि इस गांव को विकसित करने के लिए हम अपने स्तर पर टॉयलेट बनवाएंगे। अपने उद्बोधन में पाठक ने इंडो-अमेरिकन कम्यूनिटी से भारत में चल रहे स्वच्छता अभियान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मदद करें।

इस मौके पर वर्जीनीया के गवर्नर एड गिलेस्पी भी मौजूद थे जिन्होनें पाठक से सुलभ शौचालयों के निर्माण में होने वाले खर्च के बारे में जानकारी ली। वर्जीनीया के ग्रामीण इलाकों में शौच निर्माण और रखरखाव का खर्च बहुत ज्यादा आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जीनीया और मैरीलैंड जैसे शहर अब सुलभ इंटरनेशनल द्वारा किफायती लागत पर टॉयलेट बनाने की विकसित तकनीक को अपनाने के लिए कंपनी से राय मांगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें