कानून हाथ में लेकर किसी के साथ भी मारपीट करना आजकल ट्रेंड बन गया है। ऐसा ही कुछ एक बार फिर हुआ।
राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालोतरा में बृहस्पतिवार को एक होटल के कमरे से युवक को निकालकर भीड़ ने बुरी तरह पीट दिया। भीड़ का कहना था कि ये लव जेहाद का मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक विवाहिता को बहला-फुसलाकर यहां लेकर आया है।
भीड़ ने युवक के साथ जमकर मारपीट की और उसे बीच सड़क पर छोड़कर चली गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अधमरी अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है।
दरअसल आरोप है कि युवक आपत्तिजनक हालत में एक विवाहित के साथ होटल के कमरे में था। इसके बाद जबरन उसका कमरा खुलवाया गया है और बतौर सजा उसके साथ जमकर मारपीट की गई।