स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशभर में सुरक्षा एजेंसिंयां हाई अलर्ट पर है। पाकिस्तान से लगते सरहदी क्षेत्रों में भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।
इसी के चलते बीएसएफ ने जैसलमेर से लगती पाक सीमा के नजदीक के संदिग्ध को आज हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार बीएसएफ के जवानों ने जैसलमेर की लुणार पोस्ट के नजदीक से इस संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
संदिग्ध पंजाब के फरीदकोट का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इसका नाम लखवीर है। बीएसएफ ने इससे पूछताछ प्रारंभ कर दी है। साथ ही यह जानकारी भी जुटाई जा रही है कि वे पोस्ट के इतना नजदीक पहुंचा कैसे।
गौरतलब है कि राजस्थान से लगते सरहदी ईलाकों में बीएसएफ की ओर से आॅपरेशन अलर्ट चलाया जा रहा है। जिसमें बीएसएफ के बड़े अधिकारी भी बॉर्डर के नजदीक ही कैंप कर रहें है। वहीं बॉर्डर से लगते गांवों में भी स्थानीय पुलिस व बीएसएफ के जवान लगातार चैकिंग कर रहें है।