फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाल-बाल बची बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी

Thu, 04 May 2017 02:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Internet
विज्ञापन
जयपुर-सीकर हाईवे पर स्थित ढोढ़सर के पास गुरुवार को एक हादसे में बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी बाल बाल बच गई। जानकारी के अनुसार जयपुर से बीकानेर जाते समय सीकर के ढोढसर के पास मनन चतुर्वेदी की कार का एक्सेल रॉड टूट गया जिसके बाद ड्राइवर की सूझबूझ से कार पलटने से बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


बताया गया कि जिस समय कार का एक्सेल रॉड टूटा उस दौरान गाड़ी काफी स्पीड में थी ऐसे में वक्त रहते ड्राइवर ने गाड़ी की स्पीड को कम करते हुए उसे साइड में लगाया और गाड़ी को रोक दिया। हादसे के बाद ड्राइवर की सूचना पर जयपुर के स्टेट मोटर गैराज से एक दूसरी कार को रवाना कर सीकर पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें