डेंगू अपने पैर पसार रहा है। एक के बाद एक मौतें हो रही है और सियासी बयानबाजी भी नहीं रुक रही है। इन सब से एक दिव्यांग युवक इतना आहत हुआ कि उसने अपना सिर ही मुंडवा दिया।
दरअसल कोटा में डेंगू पर हो रही सियासत के बीच एक दिव्यांग इतना आहत हुआ कि आज उसने कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर अपना सिर ही मुंडवा लिया। कोटा में डेंगू का सबसे ज्यादा इफेक्ट डीसीएम और प्रेम नगर इलाके में देखा जा रहा है, उसी क्षेत्र का रहने वाला एक दिव्यांग स्थानीय लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पर पहुंचा और विरोध स्वरूप मुंडन करवाया।
दिव्यांग और उसके साथ आए लोगों कहना था कि कोटा में दर्जनों की तादाद में डेंगू रोग से मौतें हो गई, लेकिन चिकित्सा मंत्री है कि सिर्फ चार मौतें बताकर मामले से पल्ला झाड़ रहे है। जबकि भाजपा विधायक खुद गलत आंकड़ों की बात मंत्री को बता चुके है। हरीश विजयवर्गीय नाम के इस दिव्यांग कहना था कि वह चिकित्सा महकमे को बताना चाहता है कि उनका सिस्टम भी उसकी तरह दिव्यांग हो चुका है।