फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर एयरपोर्ट पर एयर होस्टेस ने पायलट को जड़ा थप्पड़

Tue, 05 Sep 2017 11:19 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पायलट और एयर होस्टेस बीच विवाद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एयरपोर्ट गेट पर पायलट-एयर होस्टेस के बीच कुछ एेसा हुआ कि हंगामा मच गया। आस-पास लोग जमा हो गए और बात पुलिस थाने तक पहुंच गई।
विज्ञापन


राजधानी जयपुर के सांगानेर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक पायलट और एक एयर होस्टेस बीच जमकर विवाद हुआ और इस दौरान एक-दूसरे ने मारपीट भी की।

जानकारी के अनुसार, पायलट और एयर होस्टेस दोनों ही इंडिगो के बताए जा रहे हैं। आज तड़के फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद ये दोनों जब एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे तो इनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ गया। इस दौरान एक-दूसरे के साथ हाथापाई भी की। 

इधर, एयरपोर्ट के गेट पर झगड़े की सूचना मिलने पर सीआईएसएफ के जवान भी पहुंचे और उन्होंने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पायलट और एयर होस्टेस के बीच झगड़े की यह घटना यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। इन दोनों के बीच झगड़ा किस वजह से हुआ यह अभी साफ नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पायलट व एयर हॉस्टेस रोड से पहुंचे और फिर

flights - फोटो : Demo pic
मामले में जांच अधिकारी हैडकांस्टेबल लटूरराम का कहना है कि सीआईएसएफ की रिपोर्ट पर एयरहॉस्टेस और पायलेट को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशकर पांच—पांच हजार रुपए की जमानत पर छोड़ दिया।

पुलिस पड़ताल में सामने आया कि दोनों ही इंडिगो एयरवेज में है। इनमें एयरहॉस्टेस दिल्ली में पोस्टेड है, जबकि पायलेट यहां मालवीय नगर में किराए से कमरा लेकर रहता है। आज तड़के करीब तीन बजे पायलेट फ्लाइट लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा। तभी एयरहॉस्टेस ने उसे पकड़ लिया और थप्पड़ जड़ दिया। उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। इसके बाद पायलेट ने भी एयरहोस्टेस से हाथापाई की।
तब उन्हें सीआईएसएफ के जवानों ने पकड़कर छुड़ाया और फिर सांगानेर थाना पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान एयरहॉस्टेस व पायलेट की एयरवेज कंपनी के अधिकारी और परिचित भी आ गए। बताया जा रहा है कि दोनों अच्छे दोस्त है और पिछले कुछ दिनों से उनके बीच मनमुटाव चल रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें