फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी की तलहटी में बैठे पिता-पुत्र पर आसमान से गिरी मौत

Mon, 26 Jun 2017 12:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
राजस्थान के झालावाड़ जिले में सोमवार सुबह हुए अजीबो—गरीब हादसे में पिता—पुत्र की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना झालावाड़—बारां मेगा हाइवे पर स्थित बाघोर घाटी की है।
विज्ञापन


यहां दो ट्रकों की आमने—सामने टक्कर हो गई है। टक्कर इतनी  जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक पहाड़ी से नीचे की ओर गिर गए है। पहाड़ी की तलहटी में एक पिता—पुत्र बैठे हुए थे जो कि इन ट्रकों के नीचे दब गए। दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने खानपुर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों व पुलिस ने दोनों के शवों ट्रकों के नीचे से बाहर निकाला। इसके बाद शवों को स्थानीय अस्पताल भिजवाया गया है जहां इनका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें