फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में भी होगा किसान आंदोलन, 15 से महापड़ाव की चेतावनी

Fri, 09 Jun 2017 08:27 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वसुंधरा राजे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय किसान संघ ने ऐलान कर दिया है कि राजस्थान में संभाग स्तर पर 15 जून से महापड़ाव किया जाएगा। इसके लिए संघ की ओर से जिला स्तर पर किसानों से मुलाकात कर इसमें सम्मलित होने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन


इससे पूर्व मध्यप्रदेश की सीमा से लगते झालावाड़ में बृहस्पतिवार को किसानों ने फसलों की सही कीमत की मांग के लिए प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त राज्य की कई मंडियों में बंद का ऐलान किसान यूनियनों ने किया है।

गौरतलब है राजस्थान के प्रतापगढ़ के बाद हाड़ौती क्षेत्र में किसान आंदोलन की सुगबुगाहट ने राज्य सरकार को परेशान कर दिया है। साथ ही पिछले करीब दो दिनों बारां, अजमेर सहित अन्य कई जिलों में किसानों की हो रही मीटिंग सरकार पर दबाव बनाने का काम कर रही है।
विज्ञापन


राजस्थान में प्रमुख रुप से किसानों की जो मांगें है वह फसलों के सही दाम मिले और कर्ज माफ हो। मध्य प्रदेश के मंदसौर सहित अन्य जिलों में फैली किसान आंदोलन की आग राजस्थान तक नहीं पहुंचे इसके लिए पुलिस प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें