बहुत ही संस्कारी परिवार था। हमेशा सभी के सुख दुख में साथ रहते थे इस परिवार के सदस्य। रविवार को करवा चौथ के मौके पर पूरे मौहल्ले की औरते इसी घर में कहानी सुनने आयी थी। ये वह बातें है उदयपुर के ज्योति नगर के लिए अब आपस में कर रहा है। कारण है इसी कॉलोनी के निवासी विनोद शर्मा ने अपने परिवार के तीन सदस्यों के साथ कीटनाशी पीकर मौत को गले लगा लिया। दरअसल पेशे से शिक्षक विनोद ने सोमवार दोपहर को पत्नी कल्पना, बेटी अंजु व बेटे निखिल के साथ पानी मे मिलाकर कीटनाशी पी लिया।
कहां गयी बड़ी बेटी
फाइल फोटो।
जबकि विनोद शर्मा की बड़ी बेटी कोमल घर से लापता है। कीटनाशी पीने के बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन कल्पना, अंजू व निखिल की मौत हो चुकी थी। जबकि विनोद शर्मा ने देर रात को अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से स्थानीय लोग स्तब्ध है। लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि पूरे मौहल्ले के चहेता परिवार एक पल में कैसे खत्म हो गया। वहीं पुलिस बड़ी बेटी कोमल पर जांच केन्द्रीत कर रही है।
पुलिस को मिला सुसाइड नोट
फाइल फोटो।
कोमल के घर से गायब होने को प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला मानकर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कोमल के घर से गायब होने को लेकर ही विनोद शर्मा व परिवार तनाव में था। अब कोमल की तलाश की जा रही है। साथ ही पुलिस को विनोद शर्मा के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि यह कदम परिवार पूरे होश में उठा रहा है।