प्रेम विवाह के आड़े आने वाले सामाजिक बंधन कई बार युवक-युवती के मौत का कारण भी बन जाते है। राजस्थान के शेखावटी क्षेत्र के जिले झुंझुनू में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है।
यहां के चिड़ावा कस्बे में एक प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार युवक-युवती बीती शाम ही शादी करने के लिए घर से फरार हुए थे। लेकिन शादी नहीं करके उन्होंने मौत को गले लगा लिया।
विषाक्त पदार्थ खाने के बाद युवक को गंभीर हालत में जयपुर लाया गया। लेकिन यहां उसने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक पड़ोसी बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने घटना की जांच प्रारंभ कर दी है।
गौरतलब है कि मंगलवार को शेखावटी के सीकर जिले में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक की लोहे के पाईप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।