सिटी बस में कोटा शहर का दौरा करने निकले कलेक्टर रोहित गुप्ता,साथ में अन्य अधिकारी
- फोटो : amar ujala
कोटा में शनिवार को जिला प्रशासन ने सिटी बस में बैठकर एक बार फिर से स्मार्ट सिटी बनने जा रहे कोटा शहर के हालात जाने। इस दौरान जिला कलेक्टर रोहित गुप्ता के साथ तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे।
कोटा में स्मार्ट सिटी के तहत किए जाने वालें बुनियादी कामों का निरिक्षण करने के लिए सवेरे 7 बजे कलेक्ट्रट से सिटी बस रवाना हुई जो शहर के कई इलाको में पहुंची इस दौरान जिला कलेक्टर रोहित गुप्ता ने नगर निगम ओर यूआईटी के अधिकारियों को सफाई, अतिक्रमण की समस्याओं को जल्द दुरूस्त करने के निर्देश दिए, वहीं पोस्टरों से बदसूरत हो रहे चौराहों से पोस्टर्स हटाने और जुर्माना लगाने के भी निगम के अधिकारियों को आदेश दिए।
बारिश नजदीक है ऐसे में नालों की सफाई भी बड़ी समस्या इस दौरे में नजर आई, जिसको भी जिला कलेक्टर ने तय वक्त में करने के लिए निगम अधिकारियों को कहा, इसके साथ ही नगर विकास न्यास और नगर निगम की ओर से इस साल किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान को बड़े स्तर पर करने के भी जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए।