फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की सरेराह की थी हत्या, दो साल बाद यूं धरा गया

Mon, 19 Feb 2018 09:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर शेखावटी में दो साल पहले दिनदहाड़े व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी  मिली है। कोतवाली पुलिस ने दो साल फरार वांछित आरोपी को सोमवार शाम दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

कोतवाली थाना प्रभारी महावीर सिंह राठौड़ ने बताया कि  2016 में भरे बाजार में व्यापारी रवि व्यास पर कुछ हथियार बन्द लोगों ने हमला कर दिया था। इससे रवि की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में आरोपी फतेहपुर निवासी  केशव उर्फ बाला पुत्र देवकी नंदन ब्राह्मण फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी नहीं होने पर सूचना देने वालो को  पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। सोमवार को शहर कोतवाल महावीर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या का आरोपी  बाला जयपुर रोड़ पर आया हुआ है। इस पर सीआई राठौड़ की टीम ने शोभासरिया इंजीनियरिंग कोलेज के पास बाहर से दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें