फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के आॅफिस में बिना पूछे घुसा स्टूडेंट तो कर दिया ये हाल

Sat, 16 Sep 2017 06:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पिटाई के बाद छात्र के ​हाथ पर पड़े चोट ​के निशान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एक छात्र को स्कूल के आॅफिस में घुसना  महंगा पड़ गया।  नाराज स्कूल के व्यवस्थापक ने छात्र को बुरी तरह से पीट डाला जिससे उसके शरीर पर पिटाई के निशान पड़ गया। 
विज्ञापन


मामला जोधपुर जिले के सालवा कलां कस्बे का है जहां प्रभात उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र  के साथ बुरी तरह मारपीट करने का मामला सामने आया है। दरअसल, स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला सुमेर हुड्डा नामक छात्र स्कूल के व्यवस्थापक के आॅफिस में बिना पूछे घुस गया। ये देखकर गुस्साए व्यवस्थापक ने छात्र को लात-घूसों से पीट दिया। 

बताया गया है कि स्कूल के व्यवस्थापक अपने आॅफिस में किसी रिश्तेदार के साथ बैठा था और उसके कार्यालय का गेट आधा बंद था। लंच के समय पीड़ित छात्र किसी काम से व्यवस्थापक के आॅफिस गया था। जब उसने आॅफिस का गेट आधा बंद देखा और अंदर से किसी के बातचीत करने की आवाज आई तो उसने अंदर झांक कर देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला दबाने में लगा स्कूल

स्कूल ने किया मामला दबाने का प्रयास - फोटो : amar ujala
छात्र सुमेर के कमरे में झांकने से नाराज व्यवस्थापक ने छात्र की बुरी तरह पिटाई कर दी। पिटाई से छात्र के शरीर पर जगह जगह निशान पड़ गए हैं।

पीड़ित छात्र के पिता सुमेर के पिता हडमान राम ने स्कूल प्रशासन से व्यवस्थापक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई तो स्कूल प्रशासन कार्रवाई करने की जगह मामला दबवाने में लग गया। इधर,पिटाई के बाद से सहमा छात्र सुमेर कुछ भी बोलने से डर रहा है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें