सीमावर्ती इलाकों में जिंदा बम मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में जिंदा सात बम मिलने से दहशत फैल गई।
जैतसर पुलिस को आज सुबह एक गांव में नहर के किनारे बम पड़े होने की सूचना मिली। इस पर मौके पुलिस पहुंची तो वहां जिंदा सात बम मिले। प्रारंभिक पड़ताल में ये बम सेना के होने की बात सामने आई है। पुलिस ने इस बारे में सेना को सूचना दे दी है।
उधर, जहां बम पड़े है वहां सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। आसपास मिट्टी के कट्टे रखवाएं गए हैं तथा लोगों को इस स्थान से दूर कर दिया गया है।