एक साथ सवा लाख से ज्यादा लड़कियों को खास पुरस्कार दिया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए 48 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि खर्च होगी।
दरअसल, राजस्थान में माध्यमिक, प्रवेशिका, उच्च माध्यमिक एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 75 प्रतिशत व इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली रिकॉर्ड 1 लाख 26 हजार 411 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार एवं गार्गी प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि राज्य की प्रतिभावान इन बालिकाओं को 48.70 करोड़ रुपए के गार्गी पुरस्कारों का वितरण 22 जनवरी को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए किए जा रहे प्रयासों के कारण राज्य में गार्गी पुरस्कार प्राप्त करने वाली बालिकाओं की संख्या में पिछले वर्षों के दौरान तीन गुना वृद्धि हुई है।