फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: हज का कुर्रा निकला, 6164 यात्रियों का चयन, हज हाउस करबला में जमा होंगे कागज, ये दस्तावेज हैं जरूरी

Sun, 02 Apr 2023 09:30 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने हज यात्रा 2023 के लिए कुर्रा (लॉटरी) निकाल दिया गया है। इसमें राजस्थान से 6164 यात्री सेलेक्ट किए गए हैं। स्टेट हज कमेटी अध्यक्ष अमीन कागज़ी ने कहा है कि हज यात्रा संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
हज के लिए यात्रियों का चयन - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हज यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए स्टेट हज कमेटी की ओर से मुक़म्मल व्यवस्था की जा रही है। इसी बीच केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने हज यात्रा-2023 का कुर्रा (लॉटरी) निकाल दिया है।  साथ ही सेलेक्ट और वेटिंग लिस्ट में चयनित हज यात्रियों की सूची संबंधित राज्य हज कमेटियों को भिजवाई गई है।

विज्ञापन


राजस्थान स्टेट हज कमेटी के अध्यक्ष अमीनुद्दीन कागजी ने बताया कि हज यात्रा के लिए इस वर्ष राज्य से कुल 6181 ऑनलाइन आवेदन पत्र मिले हैं। राज्य से रिजर्व कैटेगेरी 70 वर्ष या इससे ज़्यादा उम्र के 633, बिना मेहरम 45 वर्ष या इससे ज़्यादा उम्र की महिलाओं के 56 और जनरल कैटेगरी के 5492 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। कुल आवेदकों में से राज्य के 6164 आवेदकों का कुर्रा के ज़रिए चयन किया गया है। बाकी रहे 17 आवेदकों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।

हज हाऊस ऑफिस, करबला, जयपुर में दस्तावेज जल्द कराएं जमा
अमीनुद्दीन कागज़ी ने कहा कि राज्य हज कमेटी का प्रयास है कि प्रतीक्षा सूची के शेष रहे सभी आवेदकों का चयन जल्द से जल्द करा लिया जाए। उन्होंने ये अपील करते हुए कहा कि चयनित हज यात्री अपना मूल पासपोर्ट, नया स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज़ की सफेद बैक ग्राउंड में दो फोटो, हज अदायगी जमा राशि की बैंक रसीद और आवेदन पत्र के साथ अन्य सभी संबंधित दस्तावेज जल्द हज हाउस ऑफिस, करबला, रामगढ़, जयपुर में जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी हज यात्रियों को जयपुर एयरपोर्ट से हज पर भिजवाया जाना है। हज यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें