फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी ने एक साथ 34 प्रोफेसरों को किया बर्खास्त..

Fri, 12 May 2017 08:44 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जेएनवीयू जोधपुर।
विज्ञापन
जोधपुर के जयनारायण व्यास विवि ने एक साथ 34 असिस्टेंट प्रोफेसरों को बर्खास्त कर दिया हैं। विवि के सिडिंकेट की बृहस्पतिवार को हुई मैराथन मीटिंग में यह निर्णय लिया गया है। जानकारी के अनुसार शिक्षक भर्ती घोटाले में इन सभी प्रोफेसरों को नाम थे। वहीं इस बात की भनक लगते ही इन सभी असिस्टेंट प्रोफेसरों ने विवि में ही धरना प्रारंभ कर दिया है। गौरतलब है कि शिक्षक भर्ती घोटाले में राज्यपाल के सचिवालय के निर्देशानुसार एक जांच कमेटी का गठन किया गया था। इसके योग्यता नहीं रखने वाले 34 प्रोफेसरों को नोटिस जारी किए गए थे। हालांकि नोटिस जारी होने के बाद सभी प्रोफेसर कोर्ट चले गए और उन्हें स्टे मिल गया। लेकिन बाद में कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि यदि विवि इन प्रोफेसरों को बर्खास्त करता है तो आदेश जारी होने के 40 दिन बाद लागू नहीं होगा। इससे पूर्व कोर्ट ने दायर याचिकाओं को प्रीमेच्योर भी माना था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें