फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक के समय टैंकर से टकराई कार, महिला समेत तीन की मौत

Sun, 01 Oct 2017 06:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
विज्ञापन
एक कार और टैंकर में हुई जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना अजमेर जिले के ब्यावर सदर थाना क्षेत्र के खरवा गांव की है। ब्यावर सदर थानाधिकारी सहदेव चौधरी ने बताया कि जयपुर की ओर जा रही स्विफ्ट कार ओवरटेक के दौरान टैंकर से टकरा गई। इससे कार पलटियां खाकर  क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार दो व्यक्ति और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


घायलों को ब्यावर के यज्ञनारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। वहीं हादसे के कारण हाईवे पर भी जाम लग गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर मार्ग खुलवा दिया गया है। बताया गया है कि इस दुर्घटना के शिकार हुए सभी लोग जयपुर के रहने वाले थे जो कि ब्यावर में अपने परिचितों से मिलकर जयपुर लौट रहे थे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें