फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रोले ने आॅटो को मारी टक्कर, 3 रिश्तेदारों की मौत

Mon, 01 May 2017 01:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
विज्ञापन
जिले के दादिया थाने इलाके में सीकर-नवलगढ़ मार्ग पर बेकाबू ट्रोले की आॅटो से भिड़ंत  हो गई। हादसे  में एक किषोर समेत दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के शिकार लोग आपस में रिश्तेदार थे तथा नवलगढ़ से लौट रहे थे।
विज्ञापन


दादिया थानाधिकारी के अनुसार सिहोट छोटी निवासी विजय कुमार पुत्र राजूराम सांसी (20), जेरठी निवासी काना पुत्र बसन्त (12) व दादिया निवासी सन्जू पुत्र रणजीत रविवार रात नवलगढ़ गए थे। तड़के तीनों आॅटो में सवार होकर सीकर लौट रहे थे कि तभी सीकर जिले की सीमा के पास होटल गोरबन्द के पास सामने से तेज गति से आ रहे ट्रोले की आॅटो से भिड़ंत  हो गई जहां तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर दादिया पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के शिकार लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

बाद में परिजनों के आने पर दो मृतकों का नवलगढ़ के तथा एक का एस.के. अस्पताल सीकर में पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों वाहनों को जप्त कर लिया। हादसे के बाद सीकर व नवलगढ़ के अस्पताल में परिजनों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें