फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल बाद नए अंदाज में होगा राजस्थान पुलिस का ‘थीम गीत’ 

Mon, 12 Jun 2017 08:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
music - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस का गीत ‘हम है राजस्थान पुलिस’ करीब 25 साल बाद नए कलेवर में सुनाई देगा। इस थीम सांग में आंशिक बदलाव किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इस गीत को करीब 25 साल पहले प्रख्यात लेखक हरिराम आचार्य ने लिखा था। आचार्य ने इस थीम सांग के कुछ शब्दों में बदलाव किया है। जिसमें खास संगीत और धुनों के जरिए तैयार किया जा रहा है। इस गीत में संगीत राजस्थान पुलिस बैंड देगा। साथ ही, आवाज राजस्थानी गायक रविन्द्र उपाध्याय की होगी। 

डीजीपी मनोज भट्ट ने बताया कि इस गीत के मुखड़े को प्रदेश के पुलिस थानों में होने वाली रोल कॉल के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा गाया जाएगा। साथ ही, राजस्थान पुलिस के सीयूजी मोबाइल नम्बर की कॉलर ट्यून पर भी यह थीम सांग बजेगा। अभी इसका प्रयोग कर देखा जा रहा है। इसके बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस में उत्साह भरने वाले इस गीत में दो अंतरों में तैयार किया जाएगा। जिसके संगीत और वीडियो पर काम चल रहा है और पूरा होने पर इसकी लॉन्चिंग की जाएगी। यह सांग राजस्थान पुलिस के सभी कार्यक्रमों में गाया जाता है,जो कि प्रदेश की पुलिस को एकता और अखंडता के साथ जोड़ने वाला है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें