फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे हो रही स्वाइन फ्लू की जांच, सरकार सतर्क -सराफ

Fri, 22 Sep 2017 07:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
शिलान्यास - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश के चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वाइन फ्लू की रोकथाम और उपचार के लिए पूरी गंभीरता के साथ प्रयास कर रही है। प्रदेश के चिकित्सालयों में 24 घंटे जांच की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन


चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने आज अजमेर स्थित पंचशील में पांच करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि अजमेर में बनने वाला यह स्वास्थ्य केन्द्र 11 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा। साथ ही, अजमेर में चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ के रिक्त पद शीघ्र भर दिए जाएंगे। हाथीखेड़ा में उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं कुन्दन नगर में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए शीघ्र ही मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे से आग्रह कर कार्यवाही की जाएगी।

सराफ ने कहा कि राजस्थान में आठ नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश में चिकित्सकों की कोई कमी नही रहेगी। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में 600 नए पीएचसी सभी ब्लॉकों में खोले जाएंगे। कार्यक्रम में शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी, महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, एडीए अध्यक्ष  शिवशंकर हेड़ा, प्रो. बीपी सारस्वत, पार्षद धर्मेन्द्र चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें