अलवर के हरसोरा थाना क्षेत्र स्थित गांव छिपारी निवासी 22 वर्षीय एक छात्र की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई जिसका रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
हरसोरा के छिपारी गांव निवासी 22 वर्षीय ऋषि मेघवाल जो कि कला वर्ग प्रथम वर्ष का छात्र था और जयपुर में रहकर अध्ययन करता था। शनिवार रात ऋषि ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे अचानक उसे उल्टी होने लगी और उसे उपचार के लिए अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को हरसोरा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।