फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण लिंग जांच में लिप्त दो दलाल गिरफ्तार

Tue, 23 May 2017 12:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पीसीपीएनडीटी कार्यवाही में गिरफ्तार दो दलाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उदयपुर में पीसीपीनडीटी की टीम ने भ्रूण लिंग जांच में लिप्त दो दलालों को गिरफ्तार किया है। राज्य पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ ने सोमवार को उदयपुर शहर में डिकाॅय कार्यवाही की एवं भ्रूण लिंग जांच में लिप्त विनोद सेन व मनीष श्रीमाली नामक दो दलालों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


प्रकोष्ठ ने उनके पास से कार्यवाही में उपयोग ली गई डिकाॅय राशि के नम्बरी रुपए भी बरामद किए हैं। मिशन निदेशक एनएचएम नवीन जैन ने बताया कि उदयपुर शहर से विनोद सेन एवं मनीष श्रीमाली नाम के दो व्यक्तियों के अवैधानिक भ्रूण लिंग चयन की गतिविधियों में लिप्त होने की मुखबिर से सूचनाएं मिल रही थी। सूचना की पुष्टि करवाने के बाद व्यापक कार्ययोजना बनाई गई एवं बोगस ग्राहक के माध्यम से विनोद सेन से सम्पर्क स्थापित किया गया। बोगस ग्राहक बनी पीसीपीएनडीटी टीम सदस्या से दलाल विनोद सेन ने 25 हजार रुपए में गर्भ में पल रहे बच्चे के लिंग की जानकारी देने के बदले तय किए।

इसके बाद उसने लड़की होने की स्थिति में गर्भसमापन करने के लिए दस हजार रुपए अलग से देने की बात कही जिसमें से 15 हजार रुपए एडवांस के रूप में विनोद सेन ने ले लिए और सोमवार को सोनोग्राफी के लिए गुलाब बाग के गेट पर आने को कहा गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को डिकॉय महिला एवं उसके साथी को योजनानुसार बोगस ग्राहक बनाकर गुलाब बाग के मुख्य गेट पर भेजा गया वहां पर विनोद सैन व मनीष श्रीमाली ने टीम की महिला सदस्याओं को अपनी स्कूटी के पीछे-पीछे आने को कहा।
विज्ञापन


हिरण मगरी के सैक्टर 4 क्षेत्र के चौधरी हाॅस्पिटल के पीछे वाहन को खड़ा कराकर चौधरी हाॅस्पिटल में सामान्य सोनोग्राफी करवाई गई। इसके बाद दोनों दलालों ने हाॅस्पिटल से निकलकर गर्भवती महिला व उसकी सहयोगी को गर्भ में पल रहे बच्चे के लिंग की जानकारी दे दी एवं शर्त के अनुसार गर्भ गिराने के लिए बकाया 15 हजार रुपए भी ले लिए।

जैन ने बताया कि लिंग जांच की सूचना देने के बाद डिकाॅय टीम सदस्या गर्भवती महिला ने पीसीपीएनडीटी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुवीर सिंह के नेतृत्व में पीछा कर रहे टीम सदस्यों को इशारा दे दिया। इशारा मिलते ही उक्त दोनों दलालों को पीसीपीएनडीटी टीम ने हूबहू नम्बरी राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि दोनों दलालों ने डिकाॅय टीम की गर्भवती महिला की सामान्य सोनोग्राफी करवाने के बाद भ्रूण लिंग के बारे में गलत जानकारी देकर गुमराह किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों दलाल बहुत लम्बे समय से इसी प्रकार की अवैधानिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें