जैसलमेर के नाचना शहरी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक हादसे में 13 वर्षीय बालिका की जान चली गई।
जानकारी के अनुसार नाचना नहरी क्षेत्र के भारेवाला चक 2 एएसएम पर खेत में बनाई गई पानी की डिग्गी में पांव फिसलने से 13 वर्षीय बालिका सुशीला विश्नोई डूब गई। बालिका नवनिर्मित पानी की डिग्गी में पानी की तराई कर रही थी कि तभी अचानक से उसका पैर फिसल गया और देखते ही देखते वो पानी में डूब गई। बताया गया कि डिग्गी में पानी ज्यादा भरा होने के कारण बालिका को बचाने का मौका नहीं मिल पाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौका स्थल पहुंची तथा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।