उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर रविवार को 108 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया। नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने झंडारोहण करते हुए कहा कि वीरों की धरती पर 108 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा पूरे देश की शान है।
विज्ञापन
इस मौके पर राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, उदयपुर सांसद अर्जुन मीणा, वल्लभनगर विधायक रणधीरसिंह भीण्डर, मावली विधायक दलीचंद डांगी, उदयपुर जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, यूआईटी चेयरमैन रवीन्द्र श्रीमाली भी मौजूद थे।