हाल ही में हनी सिंह का एक गाना 'लोका' रिलीज हुआ। वह बताते हैं, 'हम दो तरह से गाना बनाते हैं। किसी गाने की पहले बीट बनती है, फिर उसे लिखा जाता है या फिर हम पहले किसी गाने को लिखते हैं फिर उसकी बीट तैयार करते हैं। 'लोका' गाने की बीट मैंने 20 से 25 मिनट में तैयार की थी। फिर मेरे दोस्त लिल गोलू, सिंहस्ता और होमी दिल्लीवाला ने मेरे साथ मिलकर इसे लिखा। एक घंटे में हमने गाना लिखा और दो घंटे में गाना तैयार हो गया।'
'लोका' एक स्पैनिश शब्द है। गाने में इसके इस्तेमाल पर हनी सिंह बताते हैं, 'हम चारों सोच विचार करके इसी फैसले पर पहुंचे थे कि कोई ऐसा शब्द इस्तेमाल करेंगे तो भारतीय कानों को भी अपने से जोड़े। लोका है तो स्पैनिश शब्द लेकिन सुनने में पंजाबी लगता है। इसका मतलब होता है अपने में मस्त युवती। तो हमें ये ठीक लगा और इसे इस्तेमाल किया।'
म्यूजिक इंडस्ट्री में हनी सिंह की वापसी बहुत दिन बाद हुई है। इसकी वजह बताते हुए वे कहते हैं, 'मैंने गाने तो बहुत बना दिए हैं, बस रिलीज का इंतजार है।‘ रैप सिंगिंग में हनी सिंह का नाम काफी ऊपर है। लेकिन, वह इसकी शुरुआत का श्रेय बाबा सहगल और स्टाइल भाई को देते हैं। हनी सिंह कहते हैं, ‘इन लोगों ने ही रैप करना शुरू किया। मैंने तो बस हिप हॉप को पॉप में मिला दिया है। बस किस्मत से मुझे शोहरत ज्यादा मिल गई।’
करीना कपूर ने शेयर की बचपन की तस्वीर, लिखा कोरोना से जागरुक रहने का मैसेज