आठ अक्तूबर से शुरू होने जा रही है बुकिंग
बरेली। तेजस एक्सप्रेस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि करीब सात महीनों की रोक के बाद एक बार फिर 17 अक्टूबर से इसका परिचालन शुरू होने जा रहा है। कोविड-19 महामारी के कारण लखनऊ-नई दिल्ली (82501/02) और अहमदाबाद-मुंबई (82901/02) के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को स्थगित कर दिया गया था।मगर अब दोनों ट्रेन को फिर से शुरू कर दिया जाएगा। तेजस एक्सप्रेस की दोनों ट्रेनों में सीट की बुकिंग आठ अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। यहां बता दें कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए IRCTC ने तेजस एक्सप्रेस के कर्मचारियों को अलग से ट्रेनिंग देने के एक कार्यक्रम चलाया हुआ है, जिसमें ट्रेनों का ऑपरेशन और मैनजमेंट शामिल है।
- शुरू में सोशल डिस्टेंसिग के नियम के तहत हर सीट के बीच एक खाली छोड़ दिया जाएगा।
- यात्रियों और कर्मचारियों को फेस मास्क या फेस कवर लगाना जरूरी होगा।
- ट्रेन में यात्रा से पहले सभी मुसाफिर ‘आरोग्य सेतु’ ऐप मोबाइल में रखेंगे और मांगे जाने पर उसे दिखाना होगा।
- टिकट की बुकिंग के समय यात्रियों को विस्तृत हिदायतें दी जाएंगी।
- ट्रेन में प्रवेश करते ही सभी यात्रियों को कोविड-19 प्रोटेक्शन किट मुहैया कराई जाएगी। किट में हैंड सेनेटाइजर की एक बोतल, एक मास्क, एक फेस शील्ड और एक जोड़ा ग्लब्स शामिल होंगे।
- कोच में दाखिल होने से पहले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी।
- एक बार यात्रियों के बैठ जाने के बाद उनकी सीट की अदला-बदली की अनुमति नहीं होगी।
- कोच समेत पैंट्री एरिया को नियमित अंतराल से पूरी तरह डिसइंफेक्ट किया जाएगा।
- यात्रियों के सामान को डिसइंफेक्ट करने के लिए एक खास स्टाफ रहेगा।
- कोच के अंदर बार-बार छूनेवाली सतह की नियमित सफाई और डिसइंफेक्ट किया जाएगा।
- तेजस एक्सप्रेस ट्रेन की बुकिंग IRCTC की ई-टिकट वेबसाइट www.irctc.co.in पर की जा सकेगी।