23 साल की युवती से जब युवक रेप कर रहा था तो उसकी गर्लफ्रेंड ने उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया।
एबीसी 7 की रिपोर्ट के मुताबिक शिकागो पुलिस ने आरोपी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया है, जिसपर एक बेहोश महिला के साथ बलात्कार के दौरान ऑनलाइन वीडियो बनाकर पोस्ट करने का आरोप है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 36 साल की बेथ राए हैरिस पर कथित दौर से बलात्कार के दौरान मुकदर्शक बने रहने और उसका वीडियो बनाने का आरोप है। जब 23 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किया जा रहा था, उसने घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया और पीड़ित के स्नैपचैट खाते पर पोस्ट कर दिया।
पुलिस नोट में कहा गया है कि, कथित तौर पर, हैरिस और एक उसकी महिला दोस्त रोमांस के लिए जान-पहचान के पुरुष का ध्यान आकर्षित करने वाले थे। जांचकर्ताओं का कहना है कि 24 अगस्त को दोनों महिला दोस्त पीने और मजे करने के बाहर निकली थी। लेकिन, पीड़ित महिला ने थोड़ी ज्यादा पी ली और अचेत हो गई। इस दौरान आरोपी महिला का ब्वॉयफ्रेंड वहां आया और पीड़िता के साथ बलात्कार किया।
पुरुष को उसकी गर्लफ्रेंड ने बलात्कार के लिए उकसाया
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, अगली सुबह जब वह होश में आई तो खुद को नग्न पाया और उसे बहुत पीड़ा हो रही थी। फिर हैरिस ने उसे बताया है कि एक आदमी ने उसके साथ बलात्कार किया था, जब वो बाहर गई थी।
डीएनए की सुचना के मुताबिक, जब हैरिस घर पहुंची, तो पीड़िता ने उस पर आरोप लगाया कि, उसके स्नैपचैट अकाउंट पर बहुत सारे वीडियो पोस्ट किए गए हैं।
अभियोजन पक्ष ने इन वीडियो को देखा और कोर्ट को बताया कि वीडियो में स्पष्ट तौर पर दिख रहा है, किस तरह एक बेहोश महिला को एक व्यक्ति ने यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया। बलात्कार के दौरान हैरिस को कहते हुए सुना जा रहा है कि, उसने उस व्यक्ति को चेतावनी देते हुए कहा कि तुम इसे मत जगाओ।
यौन उत्पीड़न दिखाने वाले वीडियो के अलावा, अभियोजन पक्ष का कहना है कि एक और वीडियो था जिसमें हेरिस बेहोश महिला के बारे में लगातार अश्लील बातें कर पुरुष को उत्तेजित कर रही थी।
36 साल के हेरिस को बलात्कार के दौरान फोटो लेने और वीडियो बनाने के आरोप में 150,000 डॉलर का जुर्माना लगाकर फिलहाल जमानत दे दी गई है। आगे उसपर और भी चार्ज लगाए जा सकते हैं।