फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WhatsApp पर मंगेतर को इडियट कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा

Thu, 13 Dec 2018 06:54 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक शख्स को व्हाट्सएप पर अपनी मंगेतर से मजाक करने की सख्त सजा मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां एक युवक ने अपनी मंगेतर को व्हाट्सएप मैसेज में मजाक में इडियट कहा था। यह मैसेज उसकी मंगेतर को अच्छा नहीं लगा। इसके बाद उसने युवक के खिलाफ केस कर दिया। 

विज्ञापन


अदालत ने इस मामले में युवक को 60 दिन जेल और चार लाख रुपये के जुर्माना की सजा सुनाई है। दरअसल, वहां के कानून के मुताबिक, सोशल मीडिया पर किसी को आपत्तिजनक मैसेज, तस्वीर, ऑडियो और वीडियो भेजना साइबर क्राइम माना जाता है। जिसके लिए यूएई के कानून में कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है। 

बता दें कि यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब किसी व्यक्ति को अपमानजनक मैसेज करने पर सजा सुनाई गई हो बल्कि इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले इसी साल जनवरी माह में एक ब्रिटिश नागरिक को गिरफ्तार किया गया था जिसने अपने कार डीलर को अपमानजनक संदेश भेजा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें