फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी सैनिकों का जेल में हो रहा बलात्कार, भूख-प्यास से तड़पाकर मारा

Mon, 25 Jul 2016 11:07 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : mirror.co.uk
विज्ञापन
तुर्की में तख्तापलट करने की कोशिश करने वाले हजारों सैनिकों के साथ बलात्कार किया जा रहा है और उन्हें भूख-प्यास से तड़पाकर मारा जा रहा है। तुर्की पुलिस ने जिन 10 हजार सैनिकों गिरफ्तार किया उनके साथ घोर अत्याचार की खबर सामने आई है।
विज्ञापन


मिरर के अनुसार, मानवाधिकारों के लिए काम करने वाली संस्‍था अमनेस्टी इंटरनेशनल ने दावा किया है कि उसके पास तुर्की में कैद क‌िए गए सैनिकों के साथ घोर अत्याचार होने के पुख्ता सबूत हैं।

संस्‍था ने कहा है कि पुलिस की हिरासत में जो भी सैनिक हैं उन्हें खाना-पानी और दवाइयां नहीं दी जा रही हैं। लेकिन इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि इस हालत में भी कुछ सैनिकों घोर यातनाएं देकर तड़पाया जा रहा है। भूख से कैदियों से मरने की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सजा के रूप में किया जा रहा है बलात्कार

तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यब एर्डोगॉन
तुर्की में तख्तापलट की नाकाम कोशिश करने वाले सैनिकों को अस्तबल और स्टेडियमों में कैद करके रखा गया है। संस्‍था की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की शासन ने करीब 10 हजार सैनिकों को कैद किया है। इनमें से सैकड़ों कैदियों को भूख-प्यास से मार दिया गया।

एम्नेस्टी इंटरनेशनल ने बताया है कि कैदियों को बहुत की दर्दनाक स्थिति में रखा गया है। उनके साथ बहुत ही अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। सजा के तौर पर हजारों कैदियों से बलात्कार किया जा रहा है। भयानक यातनाओं और भूख प्यास से सैकड़ों कैदी सैनिकों की मौत हो चुकी है।

संस्‍था ने दावा किया है कि उसके पास इस बाद के सबूत हैं कि कैदियों को 48-48 घंटे तक कुछ खाने पीने को नहीं दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि सैनिकों की तख्‍तापलट की नाकाम कोशिश के दौरान 200 सैनिक मारे गए थे और करीब डेढ़ हजार लोग घायल हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें