फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 साल की लड़की पर्यटकों को पढ़ाती थी अश्लीलता का पाठ, गिरफ्तार

Tue, 01 May 2018 03:56 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मॉडल अंतासिया
विज्ञापन

थाईलैंड पुलिस ने एक 21 साल की मॉडल अंतासिया वाशुकेविच को गिरफ्तार किया है। मॉडल को पटाया के थाई हॉलीडे टाउन से बिना वर्क परमिट के मेल टूरिस्ट्स को सेक्स लैसन देने की वजह से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बेलारूस की रहने वाली है। वह रूस के पासपोर्ट के जरिए थाईलैंड आई थी। इमिग्रेशन पुलिस के अनुसार 10 लोगों को बिना वर्क परमिट वीजा के और एक को एक्पायर हो चुके वीजा के साथ काम करते हुए हुए पकड़ा गया है।

विज्ञापन


मॉडल द्वारा दिए जा रहे लैसन को 40 रूसी टूरिस्ट ले रहे थे। जिनमें से बहुत से लोगों ने सेक्स एनिमेटर लिखी टीशर्ट पहनी थी और उसमें अश्लील इशारे करती हुई एक तस्वीर भी थी। आरोपी को होटल स्टाफ की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया। स्टाफ का कहना था कि उन्हें अजीब आवाजें सुनाई दे रही थीं।

पूर्व मॉडल को अपनी अजीबो-गरीब सेल्फी के लिए जाना जाता है जिसने उसे इंटरनेट पर पहचान दिलाई है। इस घटना ने उस समय राजनीतिक मोड़ ले लिया जब उसने कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी बिलेनियर के रिश्ते को लेकर कुछ कहना चाहती हैं।
विज्ञापन


मॉडल का कहना है कि उसे अपनी जान का खतरा है लेकिन यह साफ नहीं है कि उसके पास ट्रंप और रूसी बिलेनियर के बीच संबंध होने के कोई सबूत हैं या नहीं। सूत्रों का कहना है कि मॉडल ने इसलिए ऐसा कहा क्योंकि उसे थाईलैंड में गिरफ्तार किया गया है। उसने तब तक कोई भी जानकारी देने से साफ मना कर दिया है जब तक उसे छोड़े जाने की गारंटी नहीं दी जाती।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें