लंदन में 58 साल की महिला के साथ मारपीट और रेप करने के आरोप में 18 साल के लड़के को गिरफ्तार किया गया है। आरोप साबित होने के बाद कोर्ट ने आरोपी जैक वॉकर को 11 साल की सजा सुनाई है। पीड़िता के मुताबिक जैक ने महिला पर पहले हमला किया और उसके बाद उससे चाकू की नोक पर रेप किया।
पीड़िता ने अपना खून लगाया आरोपी के कपड़ों पर
खौफनाक हादसे से जूझ चुकी महिला की बहादुरी की तारीफ हो रही है। डेली मेल की खबर के अनुसार हमले के दौरान अपना खून जैक के कपड़ों पर लगाए जा रही थी, ताकि पुलिस को उसे पकड़ने में मदद मिल सके।