फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नैपचैट पर अश्लील फोटोज भेज छात्रों के साथ संबंध बनाती थी ये टीचर

Fri, 29 Sep 2017 03:47 PM IST
amarujala.com- presented by: अंशुल तलमले
विज्ञापन
आरोपी टीचर
विज्ञापन
38 साल की ये टीचर पहले बच्चों को स्नैपचैट पर अपनी नग्न तस्वीरें भेजती फिर घर बुलाकर उनके साथ संबंध बनाती थी। टीचर खुद 2 बच्चों की मां है। मामला अमेरिका का है।
विज्ञापन


टेक्सस में रहने वाली ली रॉबर्टसन को इन नाबालिगों के साथ यौन अपराध करने का दोषी पाते हुए अदालत ने उसे 10 साल जेल की सजा सुनाई। महिला टीचर पर यौन शोषण के 6 मामले और गैरकानूनी तरीके से संबंध बनाने के आरोप लगे हैं। अगर ये सारे आरोप साबित हो जाते हैं तो सजा बढ़कर 240 साल भी हो सकती है।
 

घर बुलाकर बनाए संबंध

आरोपी टीचर
मामला नवम्बर 2016 से फरवरी 2017 के बीच का है। दोनों पीड़ितों में से एक पीड़ित लड़के की मां ने अदालत को बताया कि उनके बेटे के व्यव्हार से उन्हें कुछ गड़बड़ की आशंका हुई। उनका कहना है कि रॉबर्टसन के साथ सेक्स करने और इस यौन शोषण के कारण उनके बेटे पर बहुत गहरा असर पड़ा है।

लेजिन्स ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए अदालत से माफी मांगी। उसने बताया कि उस दौरान वो शराब की आदि हो चुकी थी। अप्रेल 2014 से 2016 के आखिर तक 6 में से एक छात्र के साथ उसके संबंध रहे। महिला टीचर ने बच्चों को अनैतिक मकसद के लिए इस्तेमाल करने की भी माफी मांगी। साथ ही, दोनों बच्चों को अश्लील तस्वीरें भेजने का अपराध भी उसने कबूल किया। 
 
विज्ञापन

एक साथ 2 छात्रों को बुलाया घर

पीड़ित स्कूल छात्र की मां
पीड़ित की मां ने कोर्ट को भेजे गए अपने बयान में रॉबर्टसन का जिक्र करते हुए कहा, 'मेरे बेटे से उसने पहले स्नैपचैट पर बातें शुरू की फिर उसकी बातें अश्लील होती गई। आखिरकार एक दिन मेरे बेटे के साथ उसके एक दोस्त को भी उसने घर बुला लिया, जहां से उन दोनों के यौन शोषण करने का सिलसिला शुरू हुआ।

पीड़ित की मां ने अपने बयान में आरोपी टीचर से सवाल पूछा, 'तुम्हें कभी यह फिक्र नहीं हुई कि तुम मेरे बेटे के साथ कितना गलत कर रही हो? उसको कितना नुकसान पहुंचा रही हो?' अब इस मामले के बाद कोर्ट महिला टीचर पर बेहद सख्त कार्यवाही करने के मूड में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें