फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी जाने से परेशान डॉक्टर ने अस्पताल में बरसाई गोलियां, 1 की मौत 6 घायल

Sat, 01 Jul 2017 11:22 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू यॉर्क सिटी में नौकरी जाने से परेशान एक डॉक्टर ने अस्पताल में गोलियों की बरसात कर दी। इस हमले में एक महिला फिजिशियन की मौत हो गई, जबकि अन्य 6 लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी पर जैसी ही पुलिस हॉस्पिटल पहुंची डॉक्टर ने खुद को भी गोली मार ली। इस हमले में घायल 6 में से 5 लोगों की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मामला आतंकवाद का नहीं है, बल्कि कार्यक्षेत्र के विवाद से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने बताया, 'डॉक्टर सफेद रंग का लैब कोट पहनकर अस्पताल पहुंचा और लोगों पर हमला बोल दिया। मामले की जानकारी पर जब पुलिस अस्पताल पहुंची तो आरोपी डॉक्टर ने खुद को भी गोली मार ली।' 

आरोपी डॉक्टर की पहचान डॉ. हेनरी बेलो के रूप में हुई, जिसे अस्पताल प्रशासन ने नौकरी से निकाल दिया था। वहीं एक सूत्र ने नाम न बताने की शर्त पर डब्लूएनबीसी टेलीविजन को बताया कि डॉक्टर को अस्पताल से नहीं निकाला गया था, बल्कि उसने नौकरी से इस्तीफा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें