फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूयॉर्क में हिजाब पहने मुस्लिम महिला को चाकू से गोदा, मौत

Sat, 03 Sep 2016 06:13 AM IST
एजेंसी/न्यूयॉर्क
विज्ञापन
नजमा
विज्ञापन
अमेरिका में घृणा अपराध का एक और मामला सामने आया है। न्यूयॉर्क में अज्ञात हमलावरों ने हिजाब पहनने के चलते 60 वर्षीय मुस्लिम महिला नजमा खानम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। सेवानिवृत्त स्कूल टीचर नजमा अपने 75 वर्षीय शौहर शमसुल आलम खान के साथ दुकान बंद करके घर की ओर जा रही थी, तभी उन पर चाकू से हमला किया गया।
विज्ञापन


इससे करीब दो सप्ताह पहले अमेरका में बांग्लादेश मूल के इमाम मौलाना अकोनजी और उनके सहयोगी थारा उद्दीन की भी हत्या कर दी गई थी। न्यूयॉर्क डेली न्यूज के मुताबिक नजमा अपने घर पहुंचने वाली थी, तभी बुधवार रात करीब सवा नौ बजे उन पर हमला कर दिया गया।

फिलहाल न्यूयॉर्क पुलिस की हेट क्राइम्स टास्क फोर्स मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि अस्थमा के मरीज आलम खान को नजमा घायल अवस्था में क्वीन्स के जमैका हिल्स में फुटपाथ पर पड़ी मिलीं। उनके सीने पर चाकू मारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजमा मुस्लिम पोशाक (हिजाब) पहने हुए थीं

- फोटो : file photo
तीन बच्चों की मां नजमा ने अपने पति को बताया कि उन पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला किया। इसके बाद नजमा को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के वक्त नजमा मुस्लिम पोशाक (हिजाब) पहने हुए थीं।

ऐसे में माना जा रहा है कि मुस्लिम होने की वह से उनको निशाना बनाया गया। 2009 में वह अपने पति आलम खान और सबसे छोटे बेटे के साथ बांग्लादेश से अमेरिका आ गई थीं। सभी को जून में अमेरिका की नागरिकता भी मिल गई थी।

नजमा के रिश्तेदारों ने इस घटना को घृणा अपराध बताते हुए इसकी निंदा की है। अब नजमा के शव को दफनाने के लिए बांग्लादेश ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें