फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधु निकला चरस तस्कर, गिटार में भर रखी थी चरस

Thu, 10 Mar 2016 02:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनौली (महाराजगंज)

सार

  • साधु बनकर करता था चरस की तस्करी, दबोचा गया विदेशी, गिटार से मिली चरस
  •  नेपाल के पोखरा एयरपोर्ट पर पुलिस और कस्टम की साझा कार्रवाई में धरा पकड़ा
  • हिमाचल के सोलन में साधु बनकर 12 साल से कर रहा था चरस की सप्लाई
  • पुलिस को शक, पकड़े गए तस्कर से हो सकता है बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़
विज्ञापन
रंगे हाथ धरा गया तस्कर - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वो 12 साल तक देवभूमि में रहा। उसकी वेशभूषा ऐसी थी कि लोग उसे साधु समझते रहे। लेकिन भगवा चोले की आड़ में वो बच्चों और नौजवानों कीजिंदगी में नशे का जहर घोलता रहा। वो साधु नहीं, एक तस्कर निकला। चरस की सप्लाई करने वाला तस्कर। यूपी-नेपाल बॉर्डर के पास नेपाल के पोखरा हवाई अड्डे से ऑस्ट्रिया के लिए उड़ाने भरने की तैयारी कर रहे शख्स की तलाशी ली गई तो ये चौकाने वाली हकीकत सामने आई।
विज्ञापन


साधु की शक्ल में शातिर तस्कर को पुलिस और कस्टम की साझा कार्रवाई में दबोचा गया। तस्कर के गिटार से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। सबसे चौकाने वाली बात ये है कि वो पूरे 12 साल तक हिमाचल के सोलन में स्कूल के बच्चों और कॉलेज के छात्रों को चरस की सप्लाई करता रहा और किसी को भी इस बात की भनक तक नहीं लगी।
 
पुलिस के मुताबिक गिरफ्त में आया तस्कर ऑस्ट्रिया का नागरिक है। वो अर्से से देश-विदेश में चरस की तस्करी को अंजाम दे रहा था। इसी सिलसिले में आरोपी ऑस्ट्रिया जाने की तैयारी में था।
विज्ञापन


पुलिस की गिरफ्त में पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुद कबूला है कि वह चरस की तस्करी कर रहा था।
Trending Videos
विज्ञापन

और तस्करों से जुड़े हो सकते हैं तार

चरस तस्करी का हो सकता है बड़ा नेटवर्क - फोटो : getty
कस्टम और नेपाल पुलिस ने यह कार्रवाई मंगलवार रात की। पोखरा पुलिस उपाधीक्षक जय शंकर न्यौपाने ने बताया कि गिरफ्त में आए ऑस्ट्रिया के नागरिक का नाम रोवर्ड पुस रलिलदे है। 

शक होने पर तलाशी ली गई तो उसके पास मौजूद गिटार में 840 ग्राम चरस मिली। इस चरस को सिल्वर फॉइल के नौ पैकेटों में बांटा हुआ था। पूछताछ में उसने साधु बनकर 12 साल सोलन (हिमाचल प्रदेश) में रहने की बात स्वीकार की। यह भी कबूल किया कि वहां वह स्कूली बच्चों से लेकर कॉलेज के छात्रों तक को चरस की सप्लाई करता था। 

चरस जुटाने के सिलसिले में नेपाल आना हुआ तो पोखरा में रहने का ठिकाना बना लिया और एक नेपाली युवती से शादी कर ली। पूछताछ में उसने पाकिस्तान से भी चरस की खेप लाने की बात स्वीकार की है। 

आरोपी ने बताया कि पकड़ी गई चरस को ऑस्ट्रिया ले जाने में कामयाब होने पर उसे नेपाली करेंसी में आठ रुपए की आमदनी होती। नेपाल पुलिस उसके नेटवर्क से जुड़े और लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें